Advertisement

CG-कांग्रेस नेता गिरफ्तार, नौकरी लगाने के नाम पर कांस्टेबल से की 35 लाख की ठगी

रायपुर। कांग्रेस नेता को 35 लाख ठगी के मामले में रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नेता के सहयोंगी को भी पकड़ा है। आरोपियों ने मिलकर CISF जवान सहित अन्य को सरकारी नौकरी लगाने के नाम से उनके साथ धोखाधड़ी की थी। डीडी नगर थाने में धारा 420, 34 भादवि के तहत पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी राकेश सिंह बैस राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का अध्यक्ष भी है।

दरअसल, पीड़ित CISF रामनारायण राजपूत ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2021-2022 मेंमंडी निरीक्षक, उप निरीक्षक खादय निरीक्षक, अन्य विभागो में भर्ती निकली थी। इसमे परिवार के लोगों ने विभिन्न पदो पर आवेदन पेश किये थे। भर्ती प्रक्रिया परीक्षा चालू थी। इसी दौरान उनका परिचय राकेश सिंह बैस से हुई। राकेश ने खुद को कांग्रेस का नेता बताया और कहा कि उसकी बहुत ऊपर तक पहचान है, वो चाहे तो कई लोगों को नौकरी लगवा सकता है, इसके लिए उसे रूपए देने होंगे। झांसे में आकर पीड़ित CISF जवान ने अपने परिवार वालों को नौकरी लगाने के एवज में 8.1.2022 से 5.4.2022 तक अलग-अलग किश्तों में कुल 35,00,000 रूपये दे दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रुपये देने के बाद भी जब नौकरी के लिए कोई ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिला, तब पीड़ित से राकेश सिंह बैस ने कहा कि अन्य लोगों ने अधिक पैसा नौकरी के लिए दिए है। इसी कारण तुम्हे नौकरी नहीं लग पाई। पैसे वापस कर दूंगा कहकर बार बार टालने लगा। काफी समय बीतने के बाद भी जब पैसे वापस नहीं मिले तो खुद को ठगा हुआ समझ कर इसकी शिकायत थाना डी.डी.नगर में में दर्ज कराई। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लिया और क्राइम ASP अभिषेक माहेश्वरी, ASP देव चरण पटेल को जांच कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए।

पुलिस ने आरोपी राकेश बैस और उसके साथी ओम नारायण पाण्डेय को गिरफ्तार किया। आरोपी राकेश बैस थाना डी.डी.नगर का पुराना हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध थाना डीडी नगर पुरानी बस्ती, आजाद चौक एवं आमानाका में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, उद्यापन सहित अन्य मामलों के 1 दर्जन से अधिक अपराध है, जिनमें आरोपी जेल भी जा चुका है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57