Advertisement

आप छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने बताया पार्टी का उद्देश्य

रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश में नव नियुक्त पदाधिकारियों का आज रायपुर के शहीद स्मारक भवन में कार्यक्रम रखा गया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्य सभा सांसद डॉ. संदीप पाठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।

उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि ये जो पद है आपको किसी ने दिया नहीं है वो आपकी गाढ़ी कमाई का फल है। अभी हमने जो 1000 के आसपास प्रदेश में शपथ लें रहें हैं ये काम अभी पूरा नहीं हुआ है आगे और कई हजार साथी आप पार्टी से जरूर शपथ लेंगे। हमारा उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए। हम सभी को प्रदेश में ईमानदार सरकार बनानी है। सभी को ध्यान रखना है की पद मिलने पर आप अहंकार मत लाइए। आम लोगों को जोड़ते जाइये आपका कुनबा अपने आप कब बड़ा हो जायेगा आपको पता भी नहीं चलेगा। अब चुनाव में छह महीने का ही समय रह गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आम आदमी पार्टी की बिजली शिक्षा और स्वास्थ्य की जनहित योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को पहुँचाते हुए इस बार प्रदेश में आप की सरकार बनाना है। छत्तीसगढ़ में चहूँ ओर विकास हो और छत्तीसगढ़ खूब खुशहाल हो। छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा जी कहा कि मुझे पुरानी विश्वास है कि आपके कंधों पर नयी राजनीति में दिशा दिलाने नई जिम्मेदारी है। प्रदेश में एक साल के प्रयास के बाद आज छत्तीसगढ़ में प्रदेश से लेकर ब्लॉक तक पूरी टीम तैयार है। आपकी मेहनत, आपकी क्षमता और आपके कम करने का जज्बा किसी पद की मोहताज नहीं होती। अगर आप छत्तीसगढ़ की जनता तक आम आदमी पार्टी का मिशन पहुंचा सकतें हैं तो आप किसी भी पद से भी बहुत बड़े हैं। उन्होंने कहा कि महज 10 साल पहले जो आप पार्टी की योजनाओं का मज़ाक उड़ाते थे आज कर्नाटक चुनाव में मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य की बात कर रहें हैं।आज प्रदेश में हमारा पुरानी संगठन तैयार है। हमें छत्तीसगढ़ की जनता के बीच कि कड़ी बनना है और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना है।

छत्तीसगढ़ के आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि 22 साल से रत्न गर्भा छत्तीसगढ़ को छला जा रहा है आपके कर्मों का फल है और भगवान ने हमें उनके अधिकारों और न्याय के लिए चुना है और इस जिम्मेदारी को निभाते हुए छत्तीसगढ़ में निर्णायक बदलाव की ओर बढ़ने का समय आ गया है और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार बनाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश से सभी हजारों पदाधिकारी शामिल हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57