Advertisement

स्वावलंबी 90 वर्षीय सरदार करनैल सिंह के वर्क शॉप मे चोरों का धावा

स्वावलंबी 90 वर्षीय सरदार करनैल सिंह के वर्क शॉप मे चोरों का धावा

पैदल पहुंचे रिपोर्ट दर्ज कराने बिश्रामपुर पुलिस थाना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर/नब्बे वर्षीय बुजुर्ग के वर्कशॉप से अज्ञात चोरों ने 10 कीमत के बिल्डिंग कॉपर वायर काटकर ले गए। वयोवृद्ध बुजुर्ग जानकारी के अनुसार स्थानीय गुरुद्वारा रोड स्थित भामरा इंटरप्राइजेज वर्कशाप का अहाता पार करके अज्ञात चोरों ने कॉपर का बिल्डिंग वायर 10 मीटर ,अर्थिंग वायर 10 मीटर ,वेल्डिंग होल्डर कुल लगभग 10, हजार मूल्य का सामान अज्ञात चोरों ने चोरी कर चलते बने। जिसकी शिकायत 90 वर्षीय वयोवृद्ध सरदार करनैल सिंह भामरा आ स्वर्गीय हरनाम सिंह भामरा विश्रामपुर पुलिस थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है ।सरदार करनैल सिंह भामरा के संबंध में बताया जाता है कि इस लंबी उम्र में भी स्वावलंबी जीवन जीने में विश्वास रखते हैं ।ईश्वर ने इन्हें सब कुछ दिया है 3 पुत्र है, तीनों पुत्र आर्थिक रूप से संपन्न है परंतु सरदार करनैल सिंह भामरा अपना खर्च खुद निकालने में विश्वास करते हैं ,यही कारण है कि वह 90 वर्ष की अवस्था में भी अपना खुद का गैरेज चलाते हैं। चोरों ने इनके वर्कशॉप से जब से चोरी की है वे वे तिलमिला गए हैं। वे काफी परेशान नजर आ रहे हैं ये कहते हैं कि ग्रामपंचायत शिवनंदनपुर के तलाब पारा में शरारती तत्वों का जमावड़ा है वही के कबाड़ीयो ने उनके वर्कशॉप से चोरी की है। प्रार्थी वयोवृद्ध सरदार करनैल सिंह भामरा ने पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57