Advertisement

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में किया गया परीक्षाफल वितरण

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में किया गया परीक्षाफल वितरण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपर/क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिवस परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम वयोवृद्ध पालक जुगेश्वर विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य, ऐनवती राजवाड़े अध्यक्ष एसएमसी की अध्यक्षता व मो0 इजराइल खान अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, महेशिया यादव, श्रीमती कृष्णा, रगमनिया विश्वकर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के सम्मुख धूपबत्ती प्रज्वलित कर किया गया। संस्था के प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी द्वारा शैक्षणिक सत्र की विविध गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर कक्षा में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को कक्षा आठवीं मे रीता सिंह, गोपाल राजवाड़े, आरती राजवाड़े, कक्षा सातवीं के लिए अंजू राजवाड़े, मयूरी राजवाड़े, अनीता राजवाड़े एवं कक्षा छठवीं के लिए बुधियारो राजवाड़े, वर्षा सिंह टेकाम, निकिता विश्वकर्मा, चित्रकुमारी राजवाड़े सहित स्कूल में उच्चतम उपस्थिति हेतु क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को कक्षा आठवीं के लिए कुमारी रीता सिंह, गोपाल राजवाड़े, आरती राजवाड़े, कक्षा सातवीं के लिए कुमारी सुमित्रा, अंजू राजवाड़े, केशवनंद राजवाड़े, कक्षा छठवीं के लिए कलावती, सुनीता राजवाड़े, निकिता विश्वकर्मा व रजवंती राजवाड़े को कॉपी, पेन व स्मृति पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व उच्चतम उपस्थिति के लिए उत्कृष्ट छात्र का खिताब रीता सिंह आत्मजा रामपियारी सिंह को दिया गया। बालक-पालक हस्ताक्षर उपरांत उपस्थित बच्चों को प्रगति पत्र वितरण कर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा, मेरिट सूची मे स्थान बनाने वाले छात्र छात्राओं को दी जाने वाली पुरस्कार संबंधी जानकारी देकर भविष्य में मन लगाकर पढ़ाई करने, मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने हेतु प्रयास करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रभु राम विश्वकर्मा, गोविंद सिंह, नोहर सिंह, शिबा राम राजवाड़े तथा संस्था के शिक्षक श्रीमती एम0 टोप्पो, रिजवान अंसारी, एमडीएम सहायिका सुमित्रा राजवाड़े, नान दईया व पालक उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47