Advertisement

भ्रष्टारियों पर होगी कार्यवाही, जाएंगे जेल-रेणुका सिंह

भ्रष्टारियों पर होगी कार्यवाही, जाएंगे जेल-रेणुका सिंह

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर -प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। इसका जीवन्त उदाहरण बलरामपुर जिले का शंकरगढ़ व राजपुर जनपद पंचायत है जहां के जनपद अध्यक्ष, उपध्यक्ष एवं सरपंचो ने जनपद के अधिकारियों पर भारत सरकार की महत्वकाक्षी योजना प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है जिस पर संज्ञान लेते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने बलरामपुर जिले के राजपुर और शंकरगढ़ का दौरा किया और अधिकारियों की बैठक ली।इस दौरान सरपंचो ने एकजुट होकर जनपद के अधिकारियों भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनजातीय समाज के विकास के लिए संकल्पित हैं। जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनजातीय कार्य मंत्रालय के माध्यम से जनजातीय बहुतायत ग्रामों के विकास के लिए पीएम आदि आदर्श ग्राम योजना की शुरूआत की है। यदि इसमें कोई भ्रष्टाचार करता है तो उसे माफ नहीं जाएगा भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा। बैठक में श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा की विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका हम सब की महती जिम्मेदारी है चाहे वह अधिकारी हो, कर्मचारी हो, नेता हो पंच हो, सरपंच हो जनपद प्रतिनिधि सभी ईमानदारी के साथ उस पर काम करें जिससे गांवो का तेजी से विकास हो। शंकरगढ़ की बैठक में जनपद के सीईओ नदारद रहे जिसे लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47