Advertisement

एक मई से मंडी प्रांगण में रबी फसल धान का होगा क्रय-विक्रय

एक मई से मंडी प्रांगण में रबी फसल धान का होगा क्रय-विक्रय

महासमुंद। कृषि उपज मंडी महासमुंद के मंडी प्रांगण में रबी फसल धान का क्रय-विक्रय किया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अध्यक्षता में आहूत बैठक में मंडी प्रांगण में क्रय-विक्रय का कार्य एक मई से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान किसान प्रतिनिधि, व्यापारी प्रतिनिधि व हमाल प्रतिनिधि के पक्ष भी सुने गए। बाद इसके समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।

आज शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर की अध्यक्षता में किसान प्रतिनिधि, व्यापारी प्रतिनिधि व हमाल प्रतिनिधियों की बैठक हुई। किसान प्रतिनिधि, व्यापारी प्रतिनिधि व हमाल प्रतिनिधि के पक्ष भी सुने गए। किसानों की ओर से जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चंद्राकर ने पक्ष रखते हुए कहा कि धान विक्रय-क्रय का कार्य मंडी प्रांगण में चालू होना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

व्यापारी प्रतिनिधि पारस चोपड़ा ने मजदूरों की समस्याएं रखी, जिसका निराकरण किया गया। सभी पक्षों की राय सुनने के बाद संसदीय सचिव चंद्राकर की मौजूदगी में एक मई से मंडी प्रांगण को प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। जिसमें किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए समस्याओं का निराकरण करने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, मंडी उपाध्यक्ष गोविंद साहू, थनवार यादव, आलोक नायक, चमन सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पारस चोपड़ा, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर, किशन देवांगन, डोमन लाल चंद्राकर, होमेश कौशिक, तेजराम चंद्राकर, नीलकंठ चंद्राकर, हीरालाल चंद्राकर, हेमलाल साहू, भारत लाल साहू, मिलउ राम आदि मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57