Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ यूथ साइंटिस्ट कांग्रेस के आयोजन में आने का दिया न्यौता

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ यूथ साइंटिस्ट कांग्रेस के आयोजन में आने का दिया न्यौता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 3 और 4 मई को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होने जा रहे 18वीं छत्तीसगढ़ यूथ साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री बघेल ने यूथ साइंटिस्ट कांग्रेस के आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए इसके सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18वीं छत्तीसगढ़ यूथ साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 के आयोजन के दौरान विज्ञान के 19 टॉपिक पर शोध पत्रों का वाचन होगा।

इसके लिए 17 राज्यों से विशेषज्ञ, प्रोफेसर इसमें भाग लेंगे। प्रोफेसर शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर एम. के. देब, डॉ श्रीमती जॉइस राय एवं प्रोफेसर एम.के. राय शामिल थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57