छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने की अपील……..

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने की अपील
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राही सतर्क रहें, किसी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक संबंधित जानकारी ना देवें’

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अंबिकापुर – जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अन्तर्गत कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को नये-नये मोबाईल नम्बर से फोन करके तत्काल 6 हजार रूपये देने की बात कहकर बैंक खाता अथवा यूपीआई पेमेंट एप की जानकारी मांगी जा रही है। कुछ हितग्राहियों द्वारा असामाजिक तत्वों के द्वारा मांगी गई जानकारी दे दी गई। जिसके उपरांत उनके बैंक खाते से राशि निकाल लिया गया है। हितग्राहियों के द्वारा यह शिकायत प्राप्त हुई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों एवं पर्यवेक्षकों से अपील किया है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को सतर्क करें कि ऐसी किसी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक संबंधित जानकारी ना देवें अन्यथा बैंक में जमा राशि को खो सकते हैं और ऐसे फोन कॉल आने पर वे तत्काल अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज करायें।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!