Advertisement

इस पुलिस थाने को मिली बड़ी कामयाबी… भारी मात्रा में पकड़ा गया अवैध शराब

ब्यूरो रिपोर्ट/नई दिल्ली :– देश में एक तरफ जहाँ कोरोना की दूसरी लहर ने कहर ढाया है।वही दूसरी तरफ कोरोना की इस स्थिति से निपटने के लिये देश के कई राज्यो में लाकडाउन लगाया गया इसी फेहरिस्त में दिल्ली में भी लाकडाउन लगाया गया ताकि कोरोना पर अंकुश लगाया जा सके।
जिसके चलते दिल्ली में सर्जनिक जगहों पर लोग इकठ्ठे न हो इसलिए बाज़ारो तथा शराब की दुकानों को बंद भी किया गया।जरूरी सेवाओ को छोड़ सरकारी ऑफिस भी बंद ही रहे ऐसे में दिल्ली पुलिस को यहाँ दो तरफा मोर्चा संभालना था।

दिल्ली पुलिस को एक तरफ लोगो को सुरक्षित रखना और कालाबाज़ारियों पर निगाह बनाये रखना था। और एक तरफ लाकडाउन की वजह से बंद शराब की दुकानों के चलते दिल्ली में अवैध शराब की बिक्री को रोकना था क्योंकि लॉकडाउन के दौरान, शराब की दुकानों को बंद करने से अवैध स्रोतों से अत्यधिक शराब की मांग होती है। इसको लेकर पुलिस कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए थे.जिसके चलते थाना मोहन गार्डन ने पूरे इलाके में शराब के तस्करों पर नकेल लगाने के लिये चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दे दिये ताकि इलाके में अवैध शराब न आ सके।

जिसके चलते थाना मोहन गार्डन ने बड़ी मात्रा में हरयाणा से लाई गई अवैध शराब बड़ी मात्रा में पकड़ने में कामयाबी हॉसिल की मामला24.05.21 को शाम लगभग 6 बजे, भगवती गार्डन एक्सटेंशन का है जहाँ पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान, कॉन्स्टेबल अजय और कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश ने, एक काली मारुति एस एक्स 4 कार नंबर डीएल-2 सी.पी.-6966 पर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन इसने भागने की कोशिश की लेकिन दोनों ने इसे एक संकरी गली में मोड़ने पर मजबूर कर दिया और कुछ देर पीछा करने के बाद चालक को काबू कर लिया। जहाँ तलाशी लेने पर गाड़ी से केवल हरयाणा बिक्री लिए अवैध रूप से दिल्ली में लाई गई शराब की 32 पेटी बरामद की जिसमे हरेक पेटी में 50 क्वार्टर यानी कुल 1600 क्वार्टर थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस मामले की जानकारी तुरन्त थाना मोहन गार्डन sho राजेश कुमार मौर्य को दी गई ओर चालक को हिरासत में लिया जिसकी पहचान मनोज कुमार पुत्र सत्य प्रकाश 39 वर्ष निवासी 58 ए, बडियाल मोहल्ला, ग्राम शिकारपुर, नई दिल्ली के रूप में की गई।ओर तुरंत मामले की जांच कर अवैध रूप से दिल्ली में बिक्री के लिए शराब लाने वाले चालक मनोज कुमार पर एफआईआर संख्या 217/21 यू/एस 33/58 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस जांच में पाया गया कि अभियुक्त पहले भी इसी तरह के मामलों में शामिल रहा है जहाँ थाना बवाना ओर थाना छावला इलाके में मामले दर्ज है।

फिलहाल थाना मोहन गार्डन की मुस्तेदी से इस तरह से लाकडाउन में लाई जा रही अवैध शराब पकड़ अच्छा कार्य किया है क्योंकि यही शराब दिल्ली में चोगने दामो पर बिक रही है।जहाँ लोगो को राशन बमुश्किल मिल पा रहा है वही लोग ऊँचे दामो में शराब खरीद रहे है तो वही गुंडे बदमाश नशे में वारदातों को अंजाम देते है। यदि थाना मोहन गार्डन की ही तरह दिल्ली के हर इलाके में सख्ती हो तो शराब तो क्या कोई भी नशे का व्यापार चल नही सकता।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57