Advertisement

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बच्चियों से कलेक्टर ने की मुलाकात……..

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बच्चियों से कलेक्टर ने की मुलाकात, सुंदर गीत से स्वागत, बच्चियों द्वारा वेस्ट से तैयार सुंदर क्राफ्ट के टैलेंट को देख कलेक्टर ने की सराहना
कलेक्टर ने छात्राओं की रुचि देख म्यूजिक टीचर, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी कम स्टडी रूम, कंप्यूटर सीखने हेतु इंटरनेट की सुविधा देने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

अंबिकापुर- कलेक्टर कुन्दन कुमार ने शुक्रवार को विकासखंड लखनपुर के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बच्चियों से मुलाकात की। कलेक्टर को अपने बीच पाकर बच्चियां बेहद खुश हुई और सुंदर गीत गाकर स्वागत किया। यहां कक्षा 6वीं से 12वीं तक की छात्राओं को आवासीय सुविधा दी गई है। छात्राओं के लिए फिलहाल वोकेशनल क्लास भी संचालित की जा रही है। कलेक्टर ने मौजूद छात्राओं से पढ़ाई एवं अन्य सुविधाओं पर सीधे संवाद किया। छात्राओं ने स्कूल आने जाने में बस एवं किराए की समस्या साझा की जिसपर कलेक्टर ने तुरंत आरटीओ अधिकारी से बात कर बस पास की सुविधा हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर ने आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कंप्यूटर सीखने की रुचि देख इंटरनेट की सुविधा और साथ ही स्मार्ट क्लास हेतु डीएमसी को निर्देशित किया। यहां छात्राओं द्वारा वेस्ट मैटेरियल से बेहद सुंदर क्राफ्ट तैयार किए गए है जिसकी कलेक्टर ने प्रशंसा की। उन्होंने क्ले आर्ट और संगीत में छात्राओं का खासा हुनर देखा। उन्होंने यहां म्यूजिक टीचर के माध्यम से बच्चियों को संगीत सीखाने की बात कही। इस दौरान डीएमसी, सीईओ जनपद पंचायत, एवं जिला तथा खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57