Advertisement

अटल आवास में हादसा, छज्जा गिरने से मचा हड़कंप

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले (KORBA NEWS) के पंप हाउस में अटल आवास का छज्जा गिर गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि हादसे के बाद आसपास के मकानों को खाली कराया गया है। कोरबा में पिछले एक हफ्ते से लगातार आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसी बीच पंप हाउस ब्लॉक 15 के वार्ड क्रमांक- 14 में अटल आवास (KORBA NEWS)  का छज्जा गिर गया। तेज आवास सुनकर आसपास के लोग डर गए। वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि जर्जर छज्जा गिर चुका है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अटल आवास में कई समस्याएं हैं। अधिकतर मकान जर्जर हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं और कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम इसे लेकर लापरवाह बना हुआ है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57