Advertisement

12 प्रदेश के प्रतिनि​धियों ने योगेश का किया सम्मान

रायपुर। द फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया राईस मिल एसो. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश अग्रवाल(YOGESH AGARWAL) को उड़ीसा राइस मिल एसो. द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में 12 प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। छत्तीसगढ़ से इसमें राष्ट्रीय महामंत्रीविजय तायल भी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष तरसेम सैनी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षताउड़ीसा राईस मिलर एसो. के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने की ।
सम्मान पाने पर योगेश अग्रवाल ने कहा, कि छत्तीसगढ़ सरकार इस समय चावल उद्योग को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि कस्टम मिलिंग में दे रही है। जिससे राज्य के चावल उद्योग को कुछ ऑक्सीजन मिली है । उन्होंने आगे कहा की सरकार से साथ मिलकर काम करने की ज़रूरत है। हम सरकार द्वारा वितरित किए जाने वाले चावल को बनाते हैं, हमे अच्छी गुणवत्ता का चावल ग़रीबो के लिए शासन को जमा करना चाहिए। इसके साथ ही योगश अग्रवावल ने ने नीतियों में विसंगतियों की ओर भी विशेष प्रकाश डाला। देश में फ़ॉर्टिफ़ाइड चावल जमा करने आने वाली परेशानियों के लिए हमे भारत सरकार के साथ विचार साझा करने की बात कही।
इस कॉन्स्लेव में ओडिशा सरकार (YOGESH AGARWAL) के साथ भी एक सत्र का आयोजन रखा गया। जिसमे ओडिशा सरकार के कृषि, उद्योग, एमएसएमई तथा अन्य विभिन्न विभाग के सीनियर अधिकारी शामिल हुए। ओडिशा सरकार की ओर से अवगत कराया गया कि राज्य में साफ़ सुथरे धान कि ख़रीदी हेतु प्रीक्लीनर की 400 मोबाइल यूनिट का ऑर्डर दिया जा रहा है। जो शीघ्र ही राज्य को मिल जाएगी साथ ही जल्द से जल्द पूरे राज्य के लिए धान की सफ़ाई के लिए ऐसी मशीन सभी केंद्रों में लगायी जाएगी। कॉन्स्लेव में एक सत्र आधुनिक मशीनों के प्रदर्शनी और एक्सपोर्ट का भी रखा गया था ।
Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57