ACCIDENT NEWS : टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराते हुए ट्रेलर से भिड़ी कार, 4 लोगों की हुई मौत

राजस्थान। ACCIDENT NEWS : कोटा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर हादसा हो गया है इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। कार का टायर अचनाक फटने से अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर दूसरी तरफ चली गई और वहां सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में चार लोगों की जान चली गई। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू इलाके का है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि कार सवार अहमदाबाद से यूपी जा रहे थे। कार चित्तौड़गढ़ की तरफ से आ रही थी। कार का अचानक टायर फट गया। अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर दूसरी तरफ चली गई और वहां सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। ट्रेलर कार को कुछ मीटर आगे तक घसीटते ले गया। हादसे में विश्वकर्मा राम पुत्र सहोदर, उमाशंकर पुत्र शिवबरन, जितेन्द्र कुमार पुत्र मुन्ना विश्वकर्मा की मौके ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राजू को चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया था, उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतकों का नाम बताए हैं।