Advertisement

कांग्रेस नेता नगर पंचायत उपाध्यक्ष पंकज तिवारी की गुंडागर्दी, वकील ने की थाने में शिकायत…

कांग्रेस नेता नगर पंचायत उपाध्यक्ष पंकज तिवारी की गुंडागर्दी, वकील ने की थाने में शिकायत…

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिला जीपीएम के नगर पंचायत पेण्ड्रा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में गौरेला रोड में बेशकीमती जमीन के सीमांकन के दौरान नगर पंचायत पेंड्रा के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी के द्वारा शासकीय कार्य मे बाधा उतपन्न करते हुए पीड़ित पक्ष के भाई के साथ अपने पद का रसूख दिखाते हुए गन्दी अभद्र गालियों के साथ मारपीट की गई जबकिं मौके पर शासकीय अमला भी मौजूद था जिसके सम्बंध में पीड़ित पक्ष के द्वारा पेण्ड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।

पीड़ित पक्ष ने बताया कि पेण्ड्रा अशोक साहू के द्वारा अपनी धर्मपत्नी के नाम से जमीन की खरीदी की गई थी एवं उक्त जमीन को बाउंडरी वाल से सुरक्षित भी किया गया था जिसे गत वर्ष पंकज तिवारी के द्वारा अवैध रूप से तोड़कर उक्त जमीन पर स्वयं कब्जा कर लिया इसके बाद कई बार साहू दम्पति के द्वारा जमीन को सुरक्षित करने की कोशिश की गई लेकिन पंकज तिवारी जो कि आपराधिक व्यक्ति है एवं अपने परिवार और राजनैतिक रसूख के चलते उसके द्वारा साहू दम्पति को दबा दिया गया, पुनः साहू दम्पति द्वारा संबंधित कार्यालय से अपील करते हुए पुनः जमीन की नापजोख शासकीय अमलो एवं अपने भाई दिलीप साहू जो कि पेशे से वकील है के साथ मौके पर खड़े होकर नापजोख करा रहा था तभी अचानक मौके पर पंकज तिवारी द्वारा आकर शासकीय कार्य मे बाधा उतपन्न करते हुए कार्य को रोकने की कोशिश की जिसका साहू दम्पति के भाई दिलीप साहू द्वारा यह कहकर की भाई शासन अपना काम कर रहा है जो भी नापजोख होगा वह सबके सामने निष्पक्ष होजाने दो जिसकी जमीन होगी उसकी निकल जाएगी इतने में पंकज तिवारी द्वारा उसको गन्दी गन्दी गालियां देते हुए उसके कान के नीचे जोरदार प्रहार किया गया जिसको देखते हुए वहां उपस्थित अन्य लोगो द्वारा बीच बचाव किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पंकज तिवारी द्वारा साहू दम्पति व दिलीप साहू को अपनी innova गाड़ी से कुचलकर जान से मारने की धमकी दी गयी और यह भी कहा गया कि राजनीति में उसकी गहरी पकड़ है और वह खुलेआम उनको जान से मार देगा तो भी उसका कोई कुछ नई बिगाड़ सकता।
जिसके बाद दिलीप साहू जो कि पेशे से वकील है उसके द्वारा थाना पेंड्रा में इसकी लिखित शिकायत दर्ज की गई।

साहू समाज और वकील संघ घटना से बेहद क्षुब्ध :-
उक्त घटना को लेकर साहू समाज में भी खासा आक्रोश नजर आ रहा है साहू समाज ने उक्त घटना पर कठोर कार्यवाही करने कि मांग की है साथ ही वकील संघ भी पुलिसिया कार्यवाही के इंतजार में है यदि कोई कार्यवाही नही होती तो वकील संघ भी इसका विरोध करने के मूड में है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57