छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंराज्यरायपुरस्वास्थ्य
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री बोले- 18+ के लिए हमारे पास 3 दिन का स्टॉक है
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा है
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री बोले- 18+ के लिए हमारे पास 3 दिन का स्टॉक है
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा है

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव
रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव (TS Singhdev) ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा है। उम्मीद है कि अब उपलब्धता बेहतर हो सकेगी। आज से पहले हमारे पास 18-19 हजार डोज 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लिए स्टॉक में थे। 6-8 हजार डोज प्रतिदिन लग पा रही थी।
टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि अब अगर 18 वर्ष से अधिक आयु के लिए वैक्सीनेशन (Vaccination) शुरू हो रहा है तो हम चाहेंगे कि शुरूआत से ही प्रतिदिन 1 लाख वैक्सीन लगें और इसे 2 लाख प्रतिदिन तक बढ़ाया जाए। 18-44 आयुवर्ग के लिए हमारे पास 3 दिन का स्टॉक है।
रायपुर से तारा अधिकारी की रिपोर्ट