Advertisement

मादा तेन्दुआ देर रात अपने नन्हे शावक को साथ ले गई

गरियाबंद। गरियाबंद के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के ग्राम गनियारी में सोमवार तड़के सुबह तेंदुआ का नन्हा शावक दिखने से ग्रामीण काफी रोमांच में थे। सूचना पर पहुंचे वन अमला दिनभर नन्हें शावक के देखभाल में जुटा रहा बताया जा रहा है कि देर रात मादा तेंदआ नन्हें शावक को अपने साथ ले गया।

गनियारी ग्राम के समीप लगे जंगल मे सोमवार की सुबह ग्रामीण रोजगार गारंटी में कार्य करने में लगे थे, मौके पर मजदूरो ने तेंदुआ के नन्हें शावक को देखा। जैसे ही यह खबर गांव में फैली नन्हा शावक लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया, बचपन चाहे इंसानों का हो या पशु पक्षियों का बाल्यवस्था सभी में आकर्षण का एक केंद्र होता है। एक तरफ नन्हें शावक को देखने की ललक वहीं दूसरी तरफ मादा तेंदुआ की आहट से अपने संग भय भी लिए हुए था, जिसपर संज्ञान लेते हुए किसी अनहोनी घटना घटित होने के पहले ही मौके पर वन अमला पहुंचते ही नन्हे शावक की सुरक्षा में जुट गया वहीं आसपास मादा तेंदुआ होने की संभावना को देखते हुए गांव में सजक्ता बरतने के निर्देश भी दे दिया गया था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

एसडीओ फारेस्ट गरियाबंद उदय सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ क्राइम्स से बात करते हुए बताया कि मादा तेंदआ के आसपास होने की आशंका के मद्देनजर रखते हुए ग्रामीणों को हिदायत दी गई थी तथा नन्हें शावक की सुरक्षा के एहतियात में विभाग द्वारा जंगल सफारी से डॉक्टरों को भी बुलाया गया था ताकि नन्हें शावक का देखभाल और उसके खाने पीने का सही ढंग से ध्यान रखा जा सके। श्री ठाकुर ने बताया की नन्हें शावक के सुरक्षा के लिए वन प्रबंधन समिति के साथ वन अमला दिनभर लगा रहा तथा शाम को टीम की निगरानी में नन्हे शावक को जंगल मे छोड़ दिया गया था, देर शाम मादा तेंदुआ अपने नन्हें शावक को अपने साथ लेकर चली गई। श्री ठाकुर ने कहा कि मादा तेंदुआ के साथ नन्हें शावक के चले जाने से मौजूद सभी लोगों ने सुखद अनुभूति की।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM