Advertisement

OMG : लाखों में है इस पानी बॉटल की कीमत, गिनीज बुक में दर्ज हो चुका है रिकॉर्ड, जानें इसकी खासियत….

नई दिल्‍ली।  OMG : आजकल पानी की बोतल हमारी जिंदगी का अहम हिस्‍सा बन चुकी है. घर में ठंडा पानी पीना हो या ऑफिस ले जाना हो या फिर सफर में ले जाना हो, पानी की बॉटल साथ रखना जरूरी होता है. बाजार में प्‍लास्टिक से लेकर स्‍टील, शीशे और तांबे तक के बॉटल मिलते हैं. इसकी कीमत भी स्‍टैंडर्ड के हिसाब से 100 रुपये से हजार रुपये तक होती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पानी की बॉटल के बारे में जिसकी कीमत हजार नहीं बल्कि लाखों रुपये है. आखिर इस बॉटल में ऐसा क्‍या है जो सबसे महंगी बोतल के नाम से गिनीज बुक में नाम दर्ज करा चुकी है।

एक्‍वा डि क्रिस्‍टैलो ट्रिब्‍यूटो ए मॉडिग्‍लीयानो (Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani) नाम की यह बॉटल बीते 13 साल से दुनिया की सबसे महंगी और फैशनेबल वॉटर बोटल के रूप में जानी जाती है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में यह बॉटल साल 2010 से ही अब तक दर्ज है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

आखिर क्‍यों है महंगी

इस बॉटल में भरे पानी की बात की जाए तो इसमें सिर्फ 750 एमएल पानी ही भरा हुआ है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये है। ऐसा इस बॉटल की खास पैकेजिंग और डिजाइन की वजह है। यह बॉटल 24 कैरेट शुद्ध सोने की बनी है और इसमें भरे पानी में भी 5 ग्राम 24 कैरेट गोल्‍ड मिला है। इतना ही नहीं इसमें भरा पानी इस धरती का सबसे शुद्ध पानी भी है। इसे आईसलैंड, फिजी और फ्रांस के ग्‍लेशियर से लाया गया है।

डिजाइन ने बनाया इतना महंगा

इस बॉटल की डिजाइन दुनियाभर में अपनी क्‍लासिक डिजाइन के लिए मशहूर आर्टिस्‍ट फरनांडो अल्‍टमिरानो ने बनाई है। इसकी खास और क्‍लासिक डिजाइन की वजह से साल 2010 में यह बॉटल एक नीलामी में 60 हजार डॉलर (48/60 लाख रुपये) तक बोली हासिल करने में सफल रही थी। अपनी डिजाइन के लिए इस बॉटल को पुरस्‍कार भी मिला है। ट्रिब्‍यूटो मोडिग्लियानी अपनी तरह की दुनिया में सिर्फ अकेली बॉटल है। इसमें इसे गोल्‍ड के अलावा प्‍लेटिनम और हाई क्‍वालिटी डाइमंड से बनाया गया है। इसे बनाने वाले फाउंडेशन अल्‍टमिरानो ने सोशल कार्योल के लिए 5 लाख यूरो का दान भी दिया है। इस बोटल की डिजाइन एक तरह की स्‍कल्‍पचर है, जो देखने में ही काफी खूबसूरत लगती है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05