Advertisement

प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकी मिली लाश

कोंडागांव. जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकी लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला फरसगांव थाना का है.जानकारी के अनुसार, फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतरपाल गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक ही पेड़ पर प्रेमी जोड़ा ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. प्रेमी जोड़े ने घर से दूर जंगल में जाकर पेड़ की डंगाल पर फांसी लगा ली.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बताया जा रहा है दोनों युवक-युवती एक ही गांव के निवासी हैं. घटना की सूचना ग्राम सरपंच ने पुलिस को दी. घटना के बाद गांव में शोक की लहर है. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. प्रेमी जोड़े ने किन कारणों से आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है.

आत्महत्या करने वाले प्रेमी विष्णु प्रसाद नेताम और उसकी प्रेमिका दोनों एक साथ ट्रेक्टर में मजदूरी का काम करते थे. इस दौरान उनका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था.

मामले को लेकर थाना प्रभारी भापेन्द्र साहू का कहना है कि प्रथम दृष्टिया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है. पुलिस मौके पर है. उस बिन्दुओं पर जांच चल रही है. जांच के बाद ही मामले का सही पता लगा सकेगा. ये घटना आज सुबह 4 से 5 बजे के आसपास की है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57