छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

जो भगवान राम के नहीं वो बजरंगबली के कैसे : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर कसा तंज

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

रायपुर । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल मात्र गांधी परिवार को खुश करने के लिए राज्य की जनता के भावनाओं को आघात पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसी अब हनुमान जी और उनके संगठन पर बैन करने की बात कर रहे हैं। बजरंगदल का क्या इतिहास है इसका अध्ययन कांग्रेस को एक बार जरूर करना चाहिए। जिन्हें भगवान राम के प्रति स्नेह न हो तो वह पवन पुत्र बजरंगबली से कैसे प्रेम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भगवान राम के प्रति केवल मात्र दिखावा है। उनकी पूरी आस्था तो गांधी परिवार के प्रति है जो हमेशा सनातनी जीवन संस्कृति का विरोध करते रहे हैं। यही कारण है पूरे देश में बजरंगदल पर प्रतिबंध लगाने की बात कांग्रेस कह रही है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

धरमलाल कौशिक कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य है हनुमान जी हमारे संकटमोटक है। जीवन के हर परिस्थिति में हर सनातनी भगवान राम के त्याग और हनुमान जी की प्रतिबध्दता से प्रेरणा लेता है। इन सबसे कोसों दूर कांग्रेस हमेशा सनातनी  समाज के साथ राजनीति कर अपने वोट बैंक को ही ध्यान रखती है। अब वक्त आ गया है कि देश का सनातनी समाज एक जुटता के साथ कांग्रेस को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रदेश में बजरंगदल पर प्रतिबंध के बजाय मुख्यमंत्री बघेल को नक्सलवाद व सीमी जैसे कथित संस्थाओं पर प्रतिबंध और उनके खिलाफ मजबूती से कार्यवाही करने की चिंता करनी चाहिए।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!