Advertisement

मरकाम का बड़ा आरोप : खरगे की हत्या कर कर्नाटक चुनाव जीतना चाहती है बीजेपी…

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा को करारी हार दिख रही है। कर्नाटक की जनता मोदी-शाह और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। मोदी और शाह का झूठ पर पंच वहां पर असफल हो गया है। ऐसे में भाजपा अब करारी हार के डर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवारजनों की हत्या की साजिश रच रही हैं। यह भाजपा के प्रत्याशी मणिकांत राठौर के वायरल ऑडियो से स्पष्ट समझ में आ रहा है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए कर्नाटक में एक बड़ी साजिश रच रही है ऐसा प्रतीत होता है।

मरकाम ने कहा कि ने कहा कि एक अनुसूचित जाति का नेता जो मिल मजदूर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंच गया वह सामंती सोच और फासीवादी चरित्र की भाजपा को बर्दाशत नही हो रहा है। मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं तो उनके हत्या की साजिश रची जा रही है। कुल मिलाकर यह स्पष्ट है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर जो भी होगा उसके चरित्र हत्या से लेकर हत्या तक का षड़यंत्र भाजपा रचेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या की साजिश करना और उनके मृत्यु की कामना करना और इतना कुछ होने के बावजूद मोदी सहित पूरी भाजपा का चुप रहना इस षड्यंत्र की सच्चाई पर मुहर लगाता है। कर्नाटक के 6.5 करोड़ कन्नडिगा और देशवासी इस हत्यारी मानसिकता का पुरजोर जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि 1991 के आम चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी। अब कर्नाटक में भाजपा के प्रत्याशी जो आदतन अपराधी है जिसे तड़ीपार किया गया था उसकी सोशल मीडिया में हत्यारों के साथ तस्वीर है। उसका वायरल वीडियो से लगता है कि 1991 में हुई राजीव गांधी की हत्या जैसी कोई बड़ी साजिश रची जा रही है। इस ऑडियो के सार्वजनिक होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को देश की जनता को बताना क्या भाजपा और हिंसा उन्माद और नफरत फैला कर हत्या करा कर सत्ता हासिल करना चाहती है। क्या भाजपा के पास कर्नाटक की जनता के लिए कोई विजन नहीं है। इस ऑडियो से समझ में आता है कि उस प्रत्याशी को भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं का संरक्षण है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

मोहन मरकाम ने केंद्रीय चुनाव आयोग से मांग की है कि उक्त ऑडियो के आधार पर भाजपा के प्रत्याशी मणिकांत राठौर की गिरफ्तारी होनी चाहिए। भाजपा नेताओं की जांच होनी चाहिए।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05