Advertisement

सरगुजा रेंज के जिला कोरिया पुलिस द्वारा शनिवार रात जिला मुख्यालय में कराया गया कॉम्बिग गश्त…….

सरगुजा रेंज के जिला कोरिया पुलिस द्वारा शनिवार रात जिला मुख्यालय में कराया गया कॉम्बिग गश्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा राम गोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल के निर्देश पर शनिवार की रात 11:00 बजे कांबिंग गश्त शुरू की। जिसमे शहर के कोरिया चौक, बाजारपारा, भवानी तिगड्डा, बस स्टैंड, स्कूलपारा एवं अन्य स्थानों पर पुलिस बल ने आने जाने वालों को रोककर चेकिंग की। इस दौरान कोरिया पुलिस ने हिदायत दिया कि अनावश्य बेवजह आधी रात को शहर में न घूमे। उक्त गश्त के दौरान बाइक, कार सहित अन्य वाहनों की जांच की गई साथ ही वाहन चालकों से पूरी डिटेल ली गई। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाने एवं अपराध पर नकेल कसने शनिवार कि रात कॉम्बिग गश्त किया गया है और अनावश्यक घूम रहे लोगो से पूछताछ की गई है। उक्त गश्त में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अश्वनी सिंह एवं थाना स्टाफ के साथ थाना प्रभारी अजाक उप निरीक्षक विवेक खलखो, प्रभारी रक्षित निरीक्षक रमेश पूरेना, सहायक उप निरीक्षक नैन साय बेक, बाबू लाल पैकरा, समृत मरावी सहित 40 स्टॉफ गश्त में मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57