Advertisement

बलौदाबाजार : आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार : आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता

प्राकृतिक आपदा से पीड़ित एक परिवार के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के अंतर्गत 4 मई 2023 को सहायता राशि मंजूर की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार तहसील बलौदाबाजार के भैंसापसरा निवासी श्यामू भारती की मृत्यु तालाब में डूबने से हो गई थी। मृतक के निकटतम वैध वारिसान पत्नी सरोजबाई भारती को चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत स्वीकृत की गई है। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित परिवार के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57