Advertisement

10वीं-12वीं की परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी, मेरिट सूची के साथ कुल रिजल्ट में भी बेटियां अव्वल

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बेटियों ने परचम लहराया है। जहां एक ओर मेरिट सूची में बेटियों ने प्रथम स्थान हासिल किया है वहीं कुल परिणाम में भी बेटियों ने बाजी मारी है। जारी रिजल्ट के अनुसार हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2023 में 75.05 प्रतिशत परीक्षार्थी उतीर्ण हैं। जिसमें बालिकाओं का प्रतिशत 79.16 तथा बालकों का प्रतिशत 70.26 है। इसी तरह हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2023 में 79.95 प्रतिशत परीक्षार्थी उतीर्ण हुए है। इसमें बालिकाओं का प्रतिशत 83.64 तथा बालकों का प्रतिशत 75.36 है।

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 3,37,569 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,30,681 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,52,891 बालक तथा 177,790 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,30,055 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,09,903 (33.30 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,19,901 (36.32 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 17,914 (5.43 प्रतिशत) है। 03 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। इसी तरह हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 3,28,121 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,23,625 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,43,919 बालक तथा 1,79,706 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,23,266 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,58,500 है अर्थात् कुल 79.96 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 83.64 तथा बालकों का प्रतिशत 75.36 है।

प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 87,140 (26.96 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,45,965 (45.15 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 25,377 (7.85 प्रतिशत) है। 18 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। 22,751 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM