Advertisement

नारायणपुर : हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित

नारायणपुर : हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आज 10 मई 2023 को दोपहर 12 बजे हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2022-23 का परिणाम शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा जारी किया गया। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र झा ने बताया कि नारायणपुर जिले में हाईस्कूल परीक्षा के लिए कुल 1573 छात्र पंजीकृत हुए थे, जिसमें से 1540 छात्र परीक्षा मे शामिल हुए। 1540 छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इनमें से 535 छात्र प्रथम श्रेणी में, 683 छात्र द्वितीय श्रेणी में तथा 96 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किये गये है। 74 छात्र पूरक घोषित किये गये है। कुल 1287 छात्र उत्तीर्ण हुए है। इस तरह जिले का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 83.57 प्रतिशत रहा।
इसी तरह जिले में हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा के लिए कुल 1625 छात्र पंजीकृत हुए थे, जिसमें से 1605 छात्र परीक्षा मे शामिल हुए। इनमें से 1625 छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परिणामों मे 426 छात्र प्रथम श्रेणी, 866 छात्र द्वितीय श्रेणी एवं 132 छात्र तृतीय श्रेणी में घोषित किये गये है। 96 छात्र पूरक घोषित किये गये है। इस तरह कुल 1424 छात्र उत्तीर्ण घोषित किये गये है। इस तरह जिले का हायर सेकेण्डरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 88.72 प्रतिशत रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57