Advertisement

मैनपुर में भाजपा सांसद चुन्नीलाल साहू एवं विधायक डमरूधर पुजारी के नेतृत्व में शराब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश सरकार का पुतला दहन

मैनपुर में भाजपा सांसद चुन्नीलाल साहू एवं विधायक डमरूधर पुजारी के नेतृत्व में शराब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश सरकार का पुतला दहन

भूपेश सरकार के संरक्षण में 2000 करोड़ का शराब घोटाला – डमरूधर पुजारी

मैनपुर – छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार द्वारा किए गए 2000 करोड़ के शराब घोटाला के विरोध में भाजपा मंडल मैनपुर के द्वारा आज बुधवार को तहसील मुख्यालय मैनपुर में रैली निकालकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया इस पुतला दहन कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डमरूधर पुजारी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ मांझी, अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मैनपुर मंडल प्रभारी हलमन्त धुर्वा भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुंज बिहारी बेहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे।
भाजपा के सांसद चुन्नीलाल साहू एवं विधायक डमरूधर पुजारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए मैनपुर बस स्टैण्ड पहुंचे और भूपेश सरकार के संरक्षण में 2000 करोड़ का शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया इस दौरान पुलिस द्वारा पुतले को छिनने की कोशिश किया गया लेकिन भाजपाईयो ने पुतले में पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। इस दौरान महासमुंद लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा भूपेश बघेल सरकार अपनी घोषणा पत्र में शराब बंदी का वायदा किया था शराब बंदी तो दूर कांग्रेस सरकार ने अपने नुमाइंदो को अपना सरकारी संरक्षण देकर 2000 करोड़ का शराब घोटाला कर दिया आज प्रदेश के गांव गांव गली मोहल्ले में खुलेआम शराब बिक्री से युवा वर्ग से लेकर छोटे बच्चे बुजुर्ग सभी शराब की लद के गिरफ्त में है ,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद से फौरन इस्तीफा दे – डमरूधर पुजारी

बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डमरूधर पुजारी ने 2000 करोड़ के शराब घोटाले पर कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नैतिकता के आधार पर फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए छत्तीसगढ़ में हुआ शराब घोटाला सबसे बड़ा घोटाला है और मुख्यमंत्री अपनी नैतिक जिम्मेदारी से बच नही सकते। श्री पुजारी ने कहा आज प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है सरकारी पैसे की लूट का अगर प्रदेश के विकास में लगता तो आज सुदुर वनांचल क्षेत्रो में नागरिक सुविधाएं मूलभूत बुनियादी चीजो के लिए लोगो को परेशान नही होना पड़ता लेकिन कांग्रेस सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामस्वरूप साहू मंडल महामंत्री दिलीप साहू, मनोहर बघेल, गुरूनारायण तिवारी, दिलीप साहू, मंडल उपाध्यक्ष शकुंतला रामटेके, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप, मंडल मंत्री सरिता ठाकुर, रोहित सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमारी बाई पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, भाजपा नेता तुलसी राठौर, संजय दुबे, अजजा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण ध्रुव, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हेमंत साहू, शेषमल सिन्हा, निमेष सिन्हा, कीर्तन निर्मलकर तथा भाजपा मंडल मैनपुर के कार्यकर्ता पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57