Advertisement

कोरबा : 10वीं, 12वीं में किया टॉप तो कलेक्टर ने दे दिया लैपटॉप

कोरबा : 10वीं, 12वीं में किया टॉप तो कलेक्टर ने दे दिया लैपटॉप

10वीं, 12वीं में किया टॉप

होनहार विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान और दी आगे बढ़ने की प्रेरणा

कल ही दसवीं और बारहवी बोर्ड के नतीजें आने के साथ खुशियों में समाएं प्रतीक और ग्रेसी के लिए आज का दिन भी खुशियों से भरा रहा। जिले के गौरव इन दोनों होनहार विद्यार्थियों से मिलते ही कलेक्टर संजीव कुमार झा ने न सिर्फ उनकी पीठ थपथपाई, अपितु मिठाई खिलाकर लैपटॉप देकर उन्हें लक्ष्य हासिल करने और सफलता की राह में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर के हाथों लैपटॉप और उनसे मिले सम्मान पर खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए यह लैपटॉप उनके बहुत काम आएगा।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2023 परिणाम में कोरबा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का आज कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने सम्मान किया। उन्होंने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतीक शर्मा अंक प्रतिशत 96.67 एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा ग्रेसी पोर्ते को लैपटॉप प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। कलेक्टर श्री झा ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूक होकर आगे भी इसी तरह सफलता अर्जित करें और जो लक्ष्य है उसे प्राप्त करें। उन्होंने विद्यार्थियों के माताओं के योगदान की सराहना करते हुए उनके पालकों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

संभाग में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहा कोरबा का रैंक –
जिला शिक्षा अधिकारी श्री भारद्वाज ने बताया कि बिलासपुर संभाग में कोरबा जिले का परीक्षाफल हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में 74.27 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में 78 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले का परिणाम पहले की तुलना में बेहतर है।

बैंक अफसर एवं आईएएस बनना चाहते हैं ग्रेसी और प्रतीक –
हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2023 परिणाम में कोरबा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने कलेक्टर झा से मुलाकात के दौरान अपनी-अपनी अध्ययन तथा लक्ष्य और रूचियों को साझा किया। कलेक्टर ने उन्हें कैरियर संबंधी मार्गदर्शन भी दिए। इस दौरान दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले के होनहार छात्र प्रतीक शर्मा ने कहा कि वह प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है और आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। कक्षा बारहवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा कु. ग्रेसी पोर्ते ने बताया कि वह बैंक अफसर बनना चाहती है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57