छत्तीसगढ़बलोदा बाजारराज्य

बलौदाबाजार : आज से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

बलौदाबाजार : आज से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

बालिकाओं की सहभागिता पर रहेगा विशेष जोर

कलेक्टर ने तैयारी के सम्बन्ध में बैठक लेकर दिए जरूरी निर्देश

खेल का वातावरण बनाने एवं नए और नवोदित खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 12 मई से शुरु होगा जो 10 जून तक चलेगा। खेल प्रशिक्षण शिविर जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में आयोजित किए जाएंगे जिसमे बालिकाओं की सहभागिता पर विशेष जोर दिया जाएगा। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की तैयारी के सम्बन्ध में कलेक्टर श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को यहां संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई । कलेक्टर ने शिविर की तैयारी को लेकर जरूरी दिशा -निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता,जिला खेल अधिकारी सुश्री प्रीति बंछोर सहित पीटीआई उपस्थित थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर ने कहा कि ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए बालिकाओ को प्रोत्साहित करें । उनकी रुचि के अनुसार खेल का प्रशिक्षण दें। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग को आवंटित राशि से खेल सामग्री एवं स्पोर्ट्स किट्स क्रय करने के निर्देश दिए ताकि ब्लॉक लेवल पर भी एक परिसंपत्ति के तौर पर खिलाड़ियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहे । उन्होंने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराते हुए बेहतर आयोजन संपन्न कराने कहा।

बताया गया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में सब जूनियर व जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओ को शामिल किया जाएगा। प्रातःकाल एवं संध्या सूर्यास्त होने के पश्चात दो -दो घंटे का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा जिसमे उपलब्ध संसाधन के आधार पर ओलंपिक में शामिल खेलों को सम्मिलित किया जाएगा।

Buth ram

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!