जनता की उम्मीदो पर फेल हो चुकी है भूपेश सरकार – भागीरथी मांझी

जनता की उम्मीदो पर फेल हो चुकी है भूपेश सरकार – भागीरथी मांझी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मैनपुर – भाजपा अजजा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी ने कहा छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार जनता की उम्मीदो पर पूरी तरह फेल हो चुकी है साढ़े चार वर्षो में क्षेत्र में सरकार के द्वारा कोई उल्लेखनीय कार्य नही किया गया है और तो और सरकार ने जितने भी वायदा किया था उन वायदो को पूरा नही किया है पुरा बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा सहित प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बेहाल है स्वास्थ्य मंत्री, पीएचई मंत्री और तो और प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के सूपेबेड़ा आने के बावजूद आज तक यहां के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल सरकार उपलब्ध नही करा पाई जबकि करोड़ो रूपये टेंडर होने की बात कही जाती है। श्री मांझी ने आगे कहा प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार घोटाला और भ्रष्टाचार किया जा रहा है 2000 करोड़ का शराब घोटाला इसकी गवाही देता है कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस शराब घोटाला के सामने आने बाद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस सरकार के शासन में छत्तीसगढ़ में विकास अवरूद्ध है और शराब के महा घोटाले से प्रदेश सरकार की असलियत जनता के सामने आ गई है।