Advertisement

Crime News : राजधानी में साढ़े तीन साल की बच्ची से रेप, पड़ोसी ने चॉकलेट देने के बहाने बुझाई हवस, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। Raipur Crime News : छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर एक बार फिर शर्मशार हो गया है। मासूम बच्ची को पड़ोसी में रहने वाले शख्स ने चाकलेट देने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया, और रेप की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची लहूलुहान हालत में मिली, जिसके बाद परिजनों को इस घटना की जानकारी हो सकी। इस घटना के बाद बच्ची काफी डरी हुई हैं। मामला राखी थाना क्षेत्र का हैं।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित पजनों ने थाने आकर तीन साल की बच्चीं के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पीड़ित परिजन पेशे से मजदूर हैं। बताया जा रहा हैं कि आरोपी करण यादव बच्चीं के घर के ठीक पड़ोस में रहता हैं। 12 मई को सुबह के वक्त जब 3 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी करण यादव मौके पर पहुंचा। उस वक्त बच्ची की मां घर में खाना बना रही थी। इस दौरान बच्ची को अकेला खेलता देखकर आरोपी उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी बच्ची को चॉकलेट की दुकान के बजाय कूड़े के ढेर के पास बने एक छोटे से कमरे में ले गया और वहां बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

इस घटना के बाद बच्ची लहूलुहान हो गई। आरोपी रेप करने के बाद बच्ची को गोद में उठाकर वापस उसके घर के सामने छोड़कर भाग गया था। घटना के बाद पीड़ित बच्ची को रोता देख उसकी मां बाहर आई। उसने देखा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा है। इससे मां ने उससे पूछा, तो उसने पड़ोस में रहने वाले करण का नाम लिया। इसके बाद बच्ची के माता-पिता ने राखी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM