Advertisement

केजरीवाल ने ‘रागनीति’ को दी सगाई की बधाई, राधव चड्ढा ने मनाया जालंधर जीत का जश्न

केजरीवाल ने ‘रागनीति’ को दी सगाई की बधाई, राधव चड्ढा ने मनाया जालंधर जीत का जश्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नई दिल्ली/ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर अपने युवा सहयोगी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की तस्वीरें शेयर की। तस्वीर में केजरीवाल कैनरी येलो बुश शर्ट और ब्लैक प्लेन ट्राउजर में दिख रहे हैं। चड्ढा चेहरे पर मुस्कान लिए केजरीवाल से गले मिल रहे हैं। उन्होंने दोनों परिवारों के सदस्यों के साथ फोटो खिंचवायी। तस्वीरों के साथ केजरीवाल ने कैप्शन में लिखा: आप अपने जीवन के इस नए चरण की शुरूआत कर रहे हैं, आप दोनों को मेरी शुभकामनाएं। भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखें और आप पर आशीर्वाद बनाए रखें। ताकि आप जीवन भर साथ में मुस्कुराते रहें।
वहीं सगाई की रस्म अदा करने के बीच राघव चड्ढा ने जालंधर उपचुनाव में जीत का जश्न भी मनाया। जालंधर चड्ढा के नाना-नानी का गृहनगर है, इसलिए उन्होंने पंजाबी और अंग्रेजी दोनों में ट्वीट किया: नानके जालंधर वालेया ने आज दा दिन मेरे लिए होर वी स्पेशल बना दित्ता। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी लोकसभा में वापस आ गई है। आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू को जालंधर उपचुनाव जीतने पर बधाई। धन्यवाद, जालंधर। आज की जीत अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व और भगवंत मान के जन समर्थक शासन में लोगों के मजबूत विश्वास को दर्शाती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47