
खेलताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़
लैंगर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के कुछ खिलाड़ियों को ‘कायर’ करार दिया
लैंगर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के कुछ खिलाड़ियों को ‘कायर’ करार दिया
मेलबर्न/ आस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर ने राष्ट्रीय टीम के कुछ खिलाड़ियों को ‘कायर’ करार देते हुए कहा कि ये खिलाड़ी उनके सामने अच्छा व्यवहार करते थे लेकिन पीठ पीछे ड्रेसिंग रूम की बातों को बाहर लीक करते थे।.
ऑस्ट्रेलिया को घरेलू धरती पर एशेज में 4-0 से जीत और पिछले साल टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले को 52 वर्षीय लैंगर ने इस साल फरवरी में मुख्य कोच पद छोड़ दिया था क्योंकि क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने उनके अनुबंध को लंबे समय तक बढ़ाने से इंकार कर दिया था।.












