Advertisement

एलोपैथी विवाद में रामदेव की बढ़ीं मुश्किलें, IMA के बाद FAIMA ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली: FAIMA ने कहा कि बाबा रामदेव ने सस्ते प्रचार के लिए ऐलोपैथी को लेकर निराधार दावे किये, जिसकी वह निंदा करता है. साथ ही FAIMA ने खुले तौर पर रामदेव से अपने दावों के पीछे सबूत देने या फिर माफी मांगने की बात कही. ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई करने का ऐलान किया.
एलोपैथी विवाद में योगगुरु रामदेव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इस मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बाद अब फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भी रामदेव को कानूनी नोटिस भेजा है.

सबूत दें या माफी मांगें रामदेव

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि बाबा रामदेव ने सस्ते प्रचार के लिए ऐलोपैथी को लेकर निराधार दावे किए, जिसकी वह निंदा करता है. साथ ही फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने खुले तौर पर रामदेव से अपने दावों के पीछे सबूत देने या फिर माफी मांगने की बात कही. ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई करने का ऐलान किया.

रामदेव पर दर्ज हो राजद्रोह का मामला

इससे पहले, आईएमए ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर मांग की थी कि कोरोना के इलाज के लिए सरकार के प्रोटोकॉल को चुनौती देने और टीकाकरण पर कथित दुष्प्रचार वाला अभियान चलाने के लिए रामदेव पर तत्काल राजद्रोह के आरोपों के तहत मामला दर्ज होना चाहिए.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एक हजार करोड़ का मानहानि का नोटिस

देश में आयुर्वेद और एलोपैथिक की जंग तेज हो गई है. IMA ने बाबा रामदेव के बयानों और नये वीडियो के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है. इस बीच कई एलोपैथिक डॉक्टरों ने रामदेव के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. साथ ही उन्हें एक हजार करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भी भेजा गया है.
योगगुरु बाबा रामदेव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बाद अब फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भी रामदेव को कानूनी नोटिस भेजा है. FAIMA ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए और पूरे देश में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (RDAs) की ओर से रामदेव को कानूनी नोटिस थमा दिया है.

एक जून को हड़ताल की चेतावनी

इस बीच आईएमए ने योग गुरु रामदेव के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है. आईएमए ने ऐलान किया है कि देश के सभी डॉक्टर 1 जून को हड़ताल पर चले जाएंगे. इस बीच FAIMA ने नोटिस से उनकी मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47