Advertisement

NCB की मुंबई में कार्रवाई, 50 लाख के ड्रग के साथ तीन लोग गिरफ्तार

कोरोना काल में ड्रग्स की तस्करी काफी ज्यादा बढ़ गई है. एक तरफ बड़े स्तर पर कालाबाजारी देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कई ड्रग्स एक जगह से दूसरी जगह सप्लाई करने का काम हो रहा है. इस बीच मुंबई में एनसीबी की तरफ से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. एनसीबी की तरफ से छापेमारी कर 50 लाख के ड्रग बरामद किए गए हैं.
जानकारी दी गई है कि ये ड्रग Methamphetamine था और इसकी कीमत 50 लाख रुपये थी. जब एनसीबी ने छापेमारी की तब उन्हें आरोपियों के पास से ड्रग की 2100 कैप्सूल बरामद हुईं. इस ड्रग को मुंबई के अंधेरी से कतर भेजने की तैयारी थी. लेकिन एनसीबी को पहले ही सूचना मिल गई थी, ऐसे में समय रहते रणनीति तैयार की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में एक नाइजीरियन है, वहीं दो कुरियर बॉय हैं. इन ड्रग्स को दो प्लेट के बीच में छिपाकर ले जाने की तैयारी थी. लेकिन एनसीबी ने मुस्तैदी दिखाते हुए ड्रग्स भी बरामद कर लिए और आरोपी भी गिरफ्तार हो गए.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इससे पहले भी एनसीबी की तरफ से कई बार बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. मुंबई में तो ड्रग्स का ये अवैध धंधा बड़े स्तर पर चलता है, ऐसे में एनसीबी की नजर भी लगातार रहती है और इसलिए हर दूसरे दिन किसी ना किसी को गिरफ्तार किया जाता है. वहीं दूसरी तरफ मुंबई और कतर के बीच में बड़े स्तर पर ड्रग्स का कारोबार चलता है, अलग-अलग जरिए से ड्रग्स को भेजने की तैयारी रहती है. ड्रग्स के धंधे की ये वो कड़ी है जिस पर एनसीबी की हमेशा से नजर रही है और इस बार उन्हें बड़ी कामयाबी भी हाथ लग गई.

वैसे एनसीबी तो लंबे समय से अपना काम सक्रिय अंदाज में कर रहा है, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनका सुर्खियों में आने का सिलसिला शुरू हुआ है. हाल ही में सुशांत केस में ही एनसीबी ने बड़ी सफलता हासिल की थी. उनकी तरफ से हैदराबाद से सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया गया था. पिठानी को भी ड्रग्स मामले में ही गिरफ्तार किया गया है. उसे मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत सिंह राजपूत के साथ उन्हीं के फ्लैट में रहते थे. सुशांत के शव को सबसे पहले देखने वालों में से सिद्धार्थ एक थे.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57