Advertisement

Covid-19: दिल्ली में भी लॉकडाउन बढ़ा, जानें- यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों में 31 मई के बाद पाबंदियों का प्लान

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने खूब लोगों की जान ली। हालात बद से बदतर हो गए, लेकिन अब सुधार हो रहा है। दूसरी लहर में दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण दर पांच फीसद से नीचे आ गई है। दिल्ली और झारखंड में यह दो फीसद और आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में एक फीसद से भी कम है। नौ राज्यों में संक्रमण दर पांच से 10 फीसद के बीच है। हालांकि, इस बार कोई राज्य वायरस को हल्के लेने के मूड में नहीं है। केंद्र ने भी राज्यों को ही लॉकडाउन लगाने के अधिकार सौंप रखे हैं, ऐसे में जहां राज्यों ने काफी समय से पाबंदियां लगाई हुई हैं।…और दिल्ली, यूपी समेत कुछ राज्यों द्वारा पहले एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया था, जहां बाद में इसे बढ़ाया जा रहा है। देखा जाए तो देश में अब हालात सुधर रहे हैं। देश में डेढ़ महीने बाद सबसे कम नए मामले भी सामने आए हैं। परंतु कई राज्यों द्वारा फिर लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। इनमें नया नाम दिल्ली और केरल का जुड़ा है।

दिल्ली में भी शनिवार रात बढ़ा लॉकडाउन

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विभाग ने दिल्ली में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया है। DDMA ने कहा कि जरूरी चीजों की गतिविधियों को छोड़कर लोगों की आवाजाही पर कर्फ्यू को अगले महीने की 7 जून सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। राजधानी दिल्ली में पहले 31 मई तक पाबंदियां थी और शुक्रवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई डीडीएमए की बैठक में दो मामलों में छूट देने का फैसला लिया गया था। बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि डीडीएमए ने सोमवार सुबह पांच बजे से औद्योगिक और निर्माण गतिविधियों को एक सप्ताह तक खोलने का निर्णय लिया है। अन्य सभी मामलों में अभी पूर्व की तरह प्रतिबंध जारी रहेगा।
केरल में बढ़ाया गया लॉकडाउन

केरल सरकार ने शनिवार को राज्य में पहले से लगे लॉकडाउन को 9 जून तक बढ़ा दिया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, ‘मलप्पुरम जिले में ट्रिपल लॉकडाउन वापस ले लिया गया है। राज्यव्यापी लॉकडाउन को 9 जून तक बढ़ा दिया गया है।’ इससे पहले भी कई राज्यों ने अपने लॉकडाउन को विस्तार दिया है।

बिहार की स्थिति

बिहार में पांच मई से लॉकडाउन लागू है। नीतीश कुमार ने 15 मई को लॉकडाउन की अवधि खत्‍म होने से पहले एक जून तक विस्‍तार किया था। कहा था कि लॉकडाउन के कारण कोविड के मामलों में काफी कमी आई है। इस बार फिर एक जून को लॉकडाउन की अवधि खत्‍म हाेने से पहले इसे बढ़ाने या अनलॉक की प्रकिया शुरू करने पर राज्‍य में बहस शुरू हो गई है। आज , 29 मई को‍ सरकार लॉकडाउन पर समीक्षा कर सकती है। ऐसी भी जानकारी सामने आई है।

मध्य प्रदेश में ढील

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों में 1 जून से धीरे-धीरे ढील दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक होने के बावजूद, लोगों और अधिकारियों को वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती उपाय करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगर लापरवाही बरती गई तो संक्रमण बढ़ता ही जाएगा। मामलों की संख्या बढ़ने पर तीसरी लहर आ सकती है। हमें 1 जून से अनलॉकिंग प्रक्रिया शुरू करते समय ऐसी स्थिति को रोकने की जरूरत है। सीएम ने आगे कहा कि ऐसी स्थिति को रोकने के लिए राज्य सरकार ने रोडमैप तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि आयोजनों पर रोक जारी रहेगी। विवाहों में उपस्थिति बहुत कम होनी चाहिए और जो लोग जाएंगे उनका COVID-19 परीक्षण किया जाना चाहिए। हमें तय करना है कि किस हद तक बाजार खोले जाएं।

झारखंड पर नजर

झारखंड में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आई है। यहां 3 जून तक लॉकडाउन लगा है, लेकिन 1 जून को सीएम हेमंत सोरेन अनलॉक पर फैसला ले सकते हैं।

गोवा में बढ़ा लॉकडाउन

गोवा सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 7 जून 2021 की सुबह 7 बजे तक बढ़ाने का फैसला किया है। सीएम प्रमोद सावंत ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।

तमिलनाडु में भी बढ़ा लॉकडाउन

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को इसे एक सप्ताह यानि 7 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री एम स्टालिन ने इसकी घोषणा की है। इसे पहले 31 मई तक लागू किया गया था। पहले यहां लॉकडाउन 24 मई को खत्म हो रहा था जिसे एक और हफ्ते बढ़ाया गया था।

नगालैंड में लॉकडाउन बढ़ा

नगालैंड सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में पूर्ण लॉकडाउन को 11 जून बढ़ा दिया गया है। पहले 14 मई से 31 मई तक लॉकडाउन लागू था।

जम्मू कश्मीर में बढ़ सकता है लॉकडाउन

जम्मू-कश्मीर में मौजूदा लॉकडाउन 31 मई से आगे बढ़ना लगभग तय है लेकिन अगले सप्ताह लॉकडाउन में कुछ अतिरिक्त आर्थिक गतिविधियों को छूट मिल सकती है।

राजस्थान में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी

राजस्थान ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 8 जून तक तय कर दी है। लांकि जिन जिलों में संक्रमण घटा है, वहां 1 जून से कारोबारी गतिविधियों में छूट दी जा सकती है।

पंजाब में पाबंदियां बढ़ी

पंजाब में कोरोना से जुड़ी पाबंदियां 10 जून तक रहेंगी। लेकिन कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए निजी वाहनों में यात्रियों की संख्या की सीमा हटा दी गई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने नाइट और वीकेंड कर्फ्यू 31 मई तक बढ़ा दिया है।

उत्तर प्रदेश में भी मिले जुले संकेत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक में कोरोना कर्फ्यू पर प्रमुखता से चर्चा की और इस दौरान कोरोना कर्फ्यू में ढील देने पर सहमति बनी। प्रदेश में एक जून से उद्योग, दुकान तथा बाजारों को राहत दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में अधिक एक्टिव केस वाले जिलों में अभी राहत नहीं दी जाएगी, जबकि नाइट कर्फ्यू हर जिले में जारी रहेगा। फिलहाल 31 मई तक लागू हैं पाबंदियां।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57