Advertisement

सिद्धारमैया सीएम और शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की आज लेंगे शपथ…8 से अधिक विधायक बन सकते हैं मंत्री

कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह होगा। सिद्धारमैया आज दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि CM और डिप्टी CM के साथ आठ विधायक शपथ लेने वाले हैं। हालांकि उनके नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक इन विधायकों में डॉ. परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामालिंगा रेड्‌डी और जमीर अहमद खान का नाम शामिल हो सकता है।

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को न्योता भेजा गया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

समारोह के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को न्योता भेजा गया है। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, राजस्थान के CM अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, झारखंड के CM हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन को भी बुलाया गया है।

नेशनल कान्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला को भी आमंत्रित किया गया

ओडिशा के CM नवीन पटनायक, तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, बिहार के CM नीतीश कुमार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, NCP प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव और नेशनल कान्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला को भी आमंत्रित किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47