सूरजपुर : माता राजमोहनी देवी के तपो भूमि में माघी  पूर्णिमा का हुआ आयोजन।

माता राजमोहनी देवी के तपो भूमि में माघी  पूर्णिमा का हुआ आयोजन।
भैयाथान:- विकासखण्ड प्रतापपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोविंदपुर में सत नदी के समिप स्थित पदमश्री माता राजमोहनी देवी के तपो भूमि में कार्यक्रम आयोजित कर माघ पूणिमा मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रायगढ़ के महाराजा देवेन्द्र प्रताप सिंह , राजमोहनी के पुत्री रामबाई ,भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह टेकाम ,व अमृत सिंह मराबी ने माता राजमोहनी के ,छायाचित्र पर पुष्प प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की।,

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  महाराजा देवेन्द्र प्रताप सिंह पोर्ते ने कहा कि माताजी के मार्ग पर चल कर उनके विचारों को अपने जीवन मे लागू करना चाइये, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमारे समाज को तोड़ने  का कार्य किया जा रहा है, हमे इनके विचारों से  बचना हैं। सत्यनारायण सिंह उरे ने अपने संबोधन में कहा की माता  राजमोहनी देवी ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए  शराब बंदी,जीव हिंसा व गो हत्या पर प्रतिबंध  लगाने के लिए देश भर में पैदल पदयात्रा कर जनजागृति लाने का पूरा प्रयास किया , सिंह ने कहा की आदिवासी समाज को शराब जैसी बुराई को त्याग शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देना चाहिए तभी समाज को तेजी से विकाश होगा।  अनुसूचित जनजाति उपाध्यक्ष मोहन टेकाम ने कहा की सभी को मिलकर समाज के विकाश में अपना योगदान देना चाहिए, अमृत सिंह मरावी, विद्यासागर सिंह,रामदेव जगते,गोविंदराम उइके शंकर सिंह,हीरा सिंह ने भी कार्यकम को सम्बोधित किया, कार्यकम का संचालन त्रिभूवन सिंह टेकाम व देव नारायण सिंह ने किया।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]