Advertisement

जिस संविधान की शपथ लेकर सीएम बने हैं केजरीवाल, उसी संविधान को कर रहे हैं तार-तार – केजरीवाल के आरोपों पर बोली

जिस संविधान की शपथ लेकर सीएम बने हैं केजरीवाल, उसी संविधान को कर रहे हैं तार-तार – केजरीवाल के आरोपों पर बोली

नई दिल्ली/ केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर केजरीवाल द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से केंद्र सरकार के अध्यादेश पर प्रेस कांफ्रेंस की है, उससे यही निष्कर्ष निकलता है कि जिस संविधान की शपथ लेकर केजरीवाल मुख्यमंत्री बने हैं, आज उसी संविधान को केजरीवाल तार-तार कर रहे हैं, मानने से इनकार कर रहे हैं।
भाटिया ने आरोप लगाया कि केजरीवाल मुख्यमंत्री तो हैं लेकिन उन्हें सरकार चलाना नहीं आता है और उनके स्वभाव में पूरी तरह अराजकता आ गई है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता उन्हें यह बताना चाहती है कि दिल्ली एक यूनियन टेरिटरी है, अरविंद टेरिटरी नहीं है और यह संविधान से चलेगा, केजरीवाल के कानून से नहीं चलेगा।
केजरीवाल के भद्दा मजाक वाले बयान का जवाब देते हुए भाटिया ने कहा कि भद्दा मजाक तो यह है कि केजरीवाल न तो अदालत के फैसले को पढ़ते हैं और न ही उस संविधान को पढ़ते हैं जिस संविधान के तहत वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हैं। केजरीवाल की सोच और विचारधारा छोटी है, संविधान विरोधी है और अराजक है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि संविधान की मूल भावना और संविधान में केंद्र को दिए गए अधिकारों के तहत ही यह अध्यादेश लाया गया है। उपराज्यपाल को लेकर केजरीवाल द्वारा प्रयोग किए गए शब्दों पर ऐतराज जताते हुए भाटिया ने कहा कि जिस संविधान के तहत वह मुख्यमंत्री हैं उसी संविधान में उपराज्यपाल के पद का भी प्रावधान है। उन्होंने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि केजरीवाल ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट 5 मिनट में इस अध्यादेश को खारिज कर देगा। तो अगर केजरीवाल को यह लगता है कि यह अध्यादेश असंवैधानिक हैं तो वे सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में जाकर अपील करें, उन्हें पता लग जाएगा कि यह संवैधानिक है या नहीं।
भाटिया ने आरोप लगाया कि केजरीवाल जब दिल्ली का चुनाव लड़ रहे थे उस समय उन्हें बखूबी मालूम था कि दिल्ली एक यूनियन टेरिटरी है लेकिन केजरीवाल संविधान नहीं पढ़ते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं दिल्ली के उपराज्यपाल को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। वह भ्रष्टाचार के लिए शराब नीति की एक-एक लाइन पढ़ते हैं, लेकिन जिस संविधान के तहत वे मुख्यमंत्री बने है उसी संविधान को पढ़ने का समय उनके पास नहीं है।

केजरीवाल पर अपने खिलाफ जांच करने वाले अधिकारियों को डराने,धमकाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए भाटिया ने कहा कि इन्होंने तो दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी तक के साथ मारपीट की थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57