Advertisement

भाजपा ने ओडिशा को ‘बीजद-मुक्त’ करने की योजना बनाई

भाजपा ने ओडिशा को ‘बीजद-मुक्त’ करने की योजना बनाई

भुवनेश्वर। भाजपा की वरिष्ठ नेता लेखश्री सामंतसिंघर ने शनिवार को यहां कहा कि 2024 के विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा को ‘बीजद-मुक्त’ बनाने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी ने यहां अपनी राज्य कार्यकारिणी की बैठक की, जिसमें राज्य अध्यक्ष मनमोहन सामल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बिश्वेश्वर टुडू, राज्य प्रभारी सुनील बंसल और डी. पुरंदेश्वरी, पार्टी सांसद, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए लेखश्री ने चिट फंड घोटाला, कोटिया सीमा विवाद, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बीजद सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य राज्य को बीजू जनता दल (बीजद) के ‘कुशासन’ से मुक्त करना है, जो 2000 से ओडिशा में सत्ता में है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपनी कार्यकारी समिति की बैठक में एक रणनीति तैयार की है।

सामंतसिंघर ने कहा कि भाजपा ओडिशा में एक करोड़ परिवारों तक पहुंचेगी और उन्हें विभिन्न केंद्र प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं और बीजद सरकार की विफलता से अवगत कराएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूत्रों ने कहा कि भाजपा ने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए एक विस्तृत खाका तैयार किया है और प्रत्येक विधानसभा तथा लोकसभा क्षेत्र में कई राजनीतिक गतिविधियों की योजना बनाई है।

प्रधान ने बैठक के बाद एक ट्वीट में लिखा, ‘विचार परिवार’ का हिस्सा होने पर गर्व है जो हमेशा ‘सेवा, विकास और विश्वास’ की खोज में रहता है। ‘राष्ट्र-प्रथम’ के मंत्र से प्रेरित होकर हम दिल जीतने, किसी को पीछे न छोड़ने और ओडिशा को मोदीफाई करने के अपने संकल्प के प्रति ²ढ़ हैं।

भाजपा की ‘बीजद-मुक्त’ ओडिशा टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, बीजद नेता और मंत्री प्रमिला मल्लिक ने कहा, पूरे देश के लोग भाजपा-मुक्त भारत बनाने की सोच रहे हैं। अगर वे (भाजपा नेता) लोगों से पूछेंगे, तो उन्हें पता चल जाएगा कि लोग किसका सफाया करना चाहते हैं। पिछले नौ साल में भाजपा सरकार लोगों के कल्याण के लिए एक भी अच्छी पहल करने में विफल रही है।

उन्होंने कहा, अच्छे दिन कहां हैं? अच्छे दिन सिर्फ पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के लिए आए हैं, गरीबों के नहीं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57