Advertisement

दिल्ली में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

दिल्ली में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
हालांकि, पुलिस ने कार चालक महिला को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाद में उसे कथित तौर पर जमानत पर रिहा कर दिया गया। घटना फन सिनेमा चौराहे के पास तड़के करीब चार बजे की बताई जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि एक महिला बीएमडब्ल्यू कार चला रही थी, जिसने बसईदारापुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को कुचल दिया।

पीड़ित को पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस व आरोपी के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस ने कहा कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57