Advertisement

बिहार के पूर्णिया में नगर परिषद की अध्यक्ष बाल-बाल बचीं

बिहार के पूर्णिया में नगर परिषद की अध्यक्ष बाल-बाल बचीं

बिहार के पूर्णिया जिले में नगर परिषद की अध्यक्ष संजना देवी की एसयूवी पर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गईं।
घटना शनिवार देर रात की है।

संजना देवी बनमनखी प्रखंड में अध्यक्ष हैं। वह एसयूवी में अपने बेटे और बहू के साथ यात्रा कर रही थीं।

स्थानीय निवासियों ने हमलावरों में से एक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की और उसकी जमकर पिटाई की। आरोपी को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

संजना देवी के बयान के अनुसार, वह अपने बेटे और बहू के साथ एक अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर लौट रही थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

संजना ने कहा, जब हम बनमनखी में टीवीएस बाइक शोरूम पहुंचे, तो बाइक सवार तीन हमलावरों ने मुझ पर निशाना साधते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं। गोलियां मिस हो गईं और एसयूवी में जा लगीं। फायरिंग के बाद हमलावरों ने तेजी से भागने की कोशिश की, लेकिन हमारा ड्राइवर और कुछ स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया और उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा, एसयूवी की चपेट में आने के बाद बाइक सवार जमीन पर गिर गए और हमारे चालक और बेटे ने स्थानीय निवासियों के साथ हमलावरों में से एक पर काबू पा लिया। अन्य दो मौके से भागने में सफल रहे। हमने हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया।

बनमनखी रेंज के एसडीपीओ उल्लाश कुमार ने कहा, हमने स्थानीय निवासियों की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57