Advertisement

गौठान के नाम पर भूपेश सरकार कर रही है जमकर भ्रष्टाचार – लक्ष्मी वर्मा

गौठान के नाम पर भूपेश सरकार कर रही है जमकर भ्रष्टाचार – लक्ष्मी वर्मा

भाजपा की कार्यकारणी बैठक में राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने तैयार की गई रणनीति

मैनपुर – जब से प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार बनी है, किसान ,मजदूर, आम जनता, छात्र, युवा एंव सभी वर्गो के लोग त्रस्त हो चुकी है गौठानों के नाम पर करोडों रूपये का भ्रष्टाचार किया जा रहा है, भाजपा के कार्यकर्ता एक-एक गौठानो में जाकर राज्य सरकार की इस भ्रष्टाचार को उजागर करें उक्त बाते भाजपा मंडल मैनपुर की बैठक में आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एंव गरियाबंद जिला प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने संबोधित करते हुए कही इस दौरान भाजपा के गरियाबंद जिलाध्यक्ष राजेश साहू, बिन्द्रानवागढ़ प्रभारी महेन्द्र पंडित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मैनपुर मंडल प्रभारी हलमन ध्रुर्वा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा , जिला संयोजक रूपेश साहू विशेष रूप से उपस्थित थे ,बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा गौठानो के माध्यम से कांग्रेस सरकार द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार की पोल खोलने चलाये जा रहे चलबो गौठान, खोलबो पोल को लेकर यह बैठक आयोजित किया गया है,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा गरियाबंद जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि शराब के नाम पर प्रदेश में अब तक की सबसे बडी घोटला सामने आई है 2000 हजार करोड की शराब घोटाला सरकार बनने से पहले जनता से झूठा वायदा किया गया था कि सरकार बनने के बाद शराबबंदी किया जायेगा लेकिन शराबबंदी तो दुर ये पहली सरकार है जो घर घर तक शराब पहुचा रही है। भाजपा बिन्द्रानवागढ प्रभारी महेन्द्र पंडित ने कहा कि आज मुख्मयंत्री भुपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार खुलेआम भ्रष्टाचार और घोटाला कर रही है भाजपा की एक एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है की सरकार के भ्रष्टाचार को घर घर गांव गांव पहुचकर लोगो को बताये। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ में प्रधानमंत्री आवास योजना रोककर कांग्रेस सरकार गरीबो के साथ अन्याय कर रही है। बैठक मे प्रमुख रूप से भाजपा महामंत्री दिलीप साहू, मनोहर बघेल, रामस्वरूप साहू, रामसुन्दर साहू, राजेन्द्र तिवारी, शंकुतला रामटेके, नंदनी नेताम, सरिता ठाकुर, जिला संयोजक रूपेश साहू, घनश्याम मरकाम, महेश कश्यप, तुलसी राठौर, देवन नेताम, मनोज निमर्लकर, कुमारी बाई पटेल, बिसेसर सिक्का, हरीनाथ यादव, चंवरसाय, हेमंत साहू, प्रभुलाल सोरी, महेन्द्र फरस, रूपसिंह बस्तिया, टेसुराम पटेल, गोंविद यादव, दिनेश नागेश, देवसिह मरकाम, कुंवर औटी, रोहित सिन्हा, सुजान सिंह, थनवर पावडे, रूखमनी साहू, पीला साहू, दुरूपसिंह देवसिंह सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47