Advertisement

जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा के मार्गदर्शन में शिवनंदन पुर, विश्रामपुर मंडलों के शक्ति केंद्रों पर भाजपाइयों ने सेवा कार्य की

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़-बिश्रामपुर शिवनंदन पुर भाजपा मंडल की विभिन्न शक्ति केंद्र क्षेत्रों में भाजपा के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य दी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को सात साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आहवान पर पूरे देश के एक लाख गांव में 30 मई को सेवा ही संगठन के तहत कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए सेवा व स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम करने थे परंतु छत्तीसगढ़ प्रदेश में रविवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन होने की वजह से छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोमवार के दिन सेवा ही संगठन है कार्यक्रम को आयोजित करने का निर्णय लिया जिसके तहत भाजपा के नेता विभिन्न शक्ति केंद्रों में तय ग्रामो में जाकर सेवा कार्य को सम्पन्न किया। इसी तारतम्य में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा के नेतृत्व में आमगांव शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले काली घाट के मंदिर जो कि स्थानीय क्षेत्र वासियो के लिए बड़ी आस्था का केंद्र हैं। वहाँ स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस पूरे कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अनूप सिन्हा के साथ मंडल अध्यक्ष देवधन बिंझिया, महामंत्री संदीप सरकार, किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष मनमत बछाड , विष्णु समद्दार व व्यवस्था प्रभारी के रूप में बलराम सील, बप्पी चटर्जी, कन्हाई विश्वास, मांटेश्वर, मदन यादव तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे।
इसी प्रकार नरेंद्र मोदी का सफलता पूर्वक 7 साल पूर्ण होने पर मंडल शिवनंदनपुर क्षेत्र के अंतर्गत सक्ती केंद्र ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर में सूखा राशन, मास्क वितरण व स्वछता अभियान चलाया गया , जिसमें मुख्य अथिति वरिस्ठ नेता चरण सिंह अग्रवाल , व्यवस्था प्रभारी भाजयुमो विशेष आमंत्रित सदस्य मनी बग्गा के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में बूथ अध्यक्ष रितेश जयसवाल, गोलू बग्गा, बालेश्वर, अविनाश सहवाल, राजू अंसारी , रोमा कौर, मोंटी अग्रवाल, ज़ाहिद अंसारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*विश्रामपुर मंडल* मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता के नेतृत्व मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में बिश्रामपुर मंडल मे सभी 10 शक्ति केंद्रो में मास्क एवं गरीबों को सूखा राशन बाटकर सफल कार्यक्रम किया गया .जिस कार्यक्रम को सफल बनाने मे ज्योति सिंह, श्यामा पांडे जी , दीपेन सिंह चौहान , राजेश यादव , सतीश तिवारी , , मोहनी झां , अमरेश , दीनानाथ यादव , सूरज सेठी , अंशुल बजेठ , दुर्गा गुप्ता ,, अवनीश सिंह , दिनेश यादव आदि शामिल थे

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57