टाइगर रिजर्व के इचरादी गांव में बेदखली की कार्रवाई करने पहुंचे वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने किया हमला

गरियाबंद जिले से बड़ी खबर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

टाइगर रिजर्व के इचरादी गांव में बेदखली की कार्रवाई करने पहुंचे वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने किया हमला

मैनपुर- गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के ग्राम इत्यादि गांव से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है इचरादी में बेदखली की कार्रवाई करने गए वन विभाग के अमला पर अतिक्रमणकारियों के डंडा व गुलेल से हमला कर दिया. इस हमले में डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड घायल हुए हैं.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उदंती सीतानदी अभयारण्य क्षेत्र में अतिक्रमण कर बसे लोगों के खिलाफ प्रशासन अभियान चला कर बेदखली की कार्रवाई लगातार की रही है. आज सुबह शुक्रवार को उदंती सीतानादी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन के नेतृत्व में विभाग 3 फोकलेन मशीन लेकर कार्रवाई करने इचरादी पहुंची थी. कार्रवाई के दरम्यान ग्रामीणों ने डंडे व गुलेल से वन अमला पर हमला बोल दिया. इस हमले में डिप्टी रेंजर के पैर में तो फॉरेस्ट गार्ड के सर में गंभीर चोट आई है. घायलों को उपचार कराने भेजा दिया गया हैं. वहीं दूसरी ओर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी लगातार किया जा रहा है इस कार्यवाही में वन विभाग के लगभग 300 अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं,