कोरबाछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को किया रवाना

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

सभी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें एवं देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को दें सम्मानः कैबिनेट मंत्री देवांगन

कैबिनेट मंत्री ने हर घर तिरंगा फहराने हेतु आम नागरिकों को दिलाई शपथ

तिरंगे के मूल्यों को अपने जीवन में करें आत्मसात : कलेक्टर

कोरबा// हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में देशभक्ति से प्रेरित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में कोरबा नगरीय क्षेत्र के घण्टाघर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री देवांगन ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए सीएसईबी चौक स्थित एसईसीएल फुटबॉल ग्राउंड में समाप्त हुई।
कार्यक्रम में कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर दिनेश नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक तथा स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशप्रेम की भावना को बनाए रखा एवं आमजनों से अभियान में शामिल होकर देश के वीर जवानों अमर स्वतंत्रता सेनानियों के स्मरण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।
कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह गौरवान्वित करने वाला क्षण है। हम अपने तिरंगा का सम्मान करते हैं। यह हमारे देश की पहचान होने के साथ ही हम सभी भारतवासियों में देश प्रेम की भावना को विकसित करता है। मंत्री देवांगन ने कहा कि हम सभी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान दें। उन्होंने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।
कलेक्टर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश प्रेम की भावनाओं से जुड़ा है। देश की आजादी में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की स्मृति में यह अभियान चलाया जा रहा है। हम सभी को तिरंगे के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर सदैव तिरंगे के मूल्यों के रास्ते में चलना चाहिए। उन्होंने अभियान अंतर्गत सभी नागरिकों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। जिससे आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और भारत के विकास तथा प्रगति की ली गई शपथ –
कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, आम नागरिकों, स्कूली बच्चों को हर घर तिरंगा फहराने, भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने तथा भारत के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई।

हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का किया आग्रह –
कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। जहां कैबिनेट मंत्री देवांगन, कलेक्टर वसंत, एसपी तिवारी, निगमायुक्त श्रीमती ममगाई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बोर्ड पर हस्ताक्षर कर आमजनो से अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!