Advertisement

सूरजपुर : स्वच्छता कप क्रिकेट का आगाज 28 से, संसदीय सचिव श्री राजवाडे़ करेंगे शुभारंभ

स्वच्छता कप क्रिकेट का आगाज 28 से

संसदीय सचिव श्री राजवाडे़ करेंगे शुभारंभ


सूरजपुर स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को उपलब्धिपूर्ण बनाने एवं शहर के प्रत्येक नागरिकों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक करने के उद्देष्य व स्वस्थ मनोरंजन को लेकर नगरपालिका परिषद् सूरजपुर के द्वारा आज 28 फरवरी से नगर के सभी 18 वार्डों का रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता कप का आयोजन किया गया है।

इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष के.के.अग्रवाल ने बताया कि नगर के खेलप्रेमियों की अभिरूचि को प्रोत्साहित करने और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देष्य से स्वच्छता कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का आयोजन किया गया है। जिसमें नगर के 18 वार्डों की टीम पार्षदों के नेतृत्व में भाग लेगी वहीं एक टीम नगरपालिका प्रबंधन एवं एक टीम मिडियाकर्मियों की होगी।  20 टीमों के मध्य अग्रसेन वार्ड स्थित अग्रसेन स्टेडियम में आज 28 फरवरी से रात्रिकालीन फ्लड लाईट क्रिकेट मैच का रंगारंग शुभारंभ किया जायेगा। प्रदेष के उच्च षिक्षा व खेल विभाग के संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाडे़ के मुख्य आतिथ्य व कलेक्टर रणवीर शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक राजेष कुकरेजा के आतिथ्य में स्वच्छता कप का शुभारंभ सायं 6ः00 से प्रारंभ होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गौरतलब है कि स्वच्छता अभियान के तहत नगरपालिका सूरजपुर को वर्ष 2020 के सर्वेक्षण में 12वां स्थान प्राप्त हुआ था, वर्तमान में भी स्वच्छता कार्य करने वाली संस्थाओं, इकाईयों, समूहों एवं स्वच्छता दुतों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया गया है। रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्वच्छता दुतों, स्वयं सेवी संस्थाओं, समूहों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से स्वच्छता सेवा के लिए कार्य करने वालों को सम्मानित कर पुरूष्कृत किया जायेगा। स्वच्छता कप क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर नपा जनप्रतिनिधियों की सक्रियता के बीच वार्डो में गजब का उत्साह बना हुआ है। नगरपालिका व जनप्रतिनिधियों के द्वारा तैयारियां जोरों पर की जा रही है। वहीं स्वच्छता संदेशों व जागरूकता को लेकर स्टेडियम के चारों ओर बैनर-पोस्टर लगाये गये हैं।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47