Advertisement

स्वच्छता दीदी भी जुड़ी गोधन न्याय योजना से

रायपुर : स्वच्छता दीदी भी जुड़ी गोधन न्याय योजना से

सफलता की कहानी

गौठान में वर्मी कम्पोस्ट बनाकर हासिल किया अतिरिक्त आय का जरिया

गौठान में वर्मी कम्पोस्ट

प्रदेश सरकार की महती गोधन न्याय योजना आज ना केवल पशुपालकों को लाभान्वित कर रही है, बल्कि हर वर्ग को इससे कुछ ना कुछ फायदा मिल रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण है धमतरी शहर की स्वच्छता दीदी। धमतरी शहर की विभिन्न डेयरियों से गोबर एकत्रित कर पशुपालक स्थानीय दानीटोला वार्ड स्थित गौठान में बेचते हैं। इससे डेयरी संचालकों को तो उनके पशुओं के गोबर से आय तो मिलता ही है, साथ ही सुबह सात बजे से 10 बजे तक घर-घर कचरा कलेक्शन करने के बाद शहर की स्वच्छता दीदियों ने भी गौठान में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर आय का अतिरिक्त जरिया हासिल कर लिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

स्वच्छता दीदी भी जुड़ी गोधन न्याय योजना से

गोधन न्याय योजना के तहत दानी टोला वार्ड स्थित गौठान में अब तक 49.30 लाख रूपये की 24 हजार 650 क्विटंल गोबर खरीदी की गई। वहीं 2 हजार 769 क्विटंल वर्मी खाद का उत्पादन कर महिलाओं द्वारा 2 हजार 243 क्विटंल वर्मी खाद का विक्रय किया गया। वर्मी निर्माण कार्य में लगीं स्वच्छता दीदी श्रीमती पूजा साहू, श्रीमती द्रोपति जांगड़े, श्रीमती आशा महिंलांग, श्रीमती सुलोचना बंजारे, श्रीमती ज्योति कॉलखोर, श्रीमती नीलम बंजारे खुश होकर कहतीं हैं कि कचरा कलेक्शन के बाद के समय का सदुपयोग कर वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहीं हैं। वाकई प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना शुरू कर हम महिलाओं की आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत बनाने में मदद की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57