Advertisement

दिल्ली में यूपी गेट बन सकता है पुलिस और किसानों के बीच अखाड़ा

दिल्ली में यूपी गेट बन सकता है पुलिस और किसानों के बीच अखाड़ा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गाजियाबाद, आज 28 तारीख को दिल्ली के नए संसद भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन कर रहे हैं। वहीं जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है, जिसको लेकर खास तौर पर पहलवान और उनके समर्थक संसद भवन जाने की बात कह रहे हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भी दिल्ली जाने की बात कही है, जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। बॉर्डर पर पहले से ही सभी तैयारियां कर ली गई हैं और अतिरिक्त फोर्स को भी तैनात कर दिया गया है। दिल्ली जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है। किसी भी तरह किसान दिल्ली में प्रवेश ना कर सकें, इसलिए सभी मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई गई। मिली जानकारी के मुताबिक राकेश टिकैत यूपी गेट पहुंचेंगे। वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनको आगे नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं भारतीय किसान यूनियन के लोगों का कहना है कि अगर राकेश टिकैत को आगे नहीं जाने दिया गया तो वह यूपी गेट पर ही सभा करेंगे। इसको लेकर गाजियाबाद पुलिस ने सुबह से ही रूट डायवर्जन कर दिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57