मोबाइल निकालने जलाशय से पानी खाली करने की अनुमति देना पड़ा महंगा, SDO पर लटकी कार्रवाई की तलवार, कलेक्टर ने की अनुशंसा

कांकेर. मोबाइल निकालने के लिए जलाशय का पानी खाली करने के मामले में एसडीओ (SDO) आरएल धीवर पर अब प्रशासनिक कार्रवाई की तलवार लटक गई है. प्रशासन की ओर से थमाए गए शो कॉज नोटिस के जवाब में एसडीओ ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है. SDO ने जवाब में कहा है कि उन्होंने पानी निकालने की अनुमति नहीं दी थी. उन्हें जलाशय से पानी खाली करने जानकारी भी नहीं थी. जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण कलेक्टर ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है.

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

बता दें कि पखांजूर के सबसे बड़े खेरकट्टा परलकोट जलाशय के ओवरफ्लो पानी टैंक में फूड ऑफिसर का एक महंगा फोन करीब 10 से 15 फीट गहरा पानी में गिर गया था. पानी में गिरे फोन को निकालने के लिए 3-4 दिनों तक पंप लगाकर पानी को खाली किया गया. तब जाकर अफसर का मोबाइस निकाला गया. मामले की जानकारी लगते ही खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास को निलंबित कर दिया गया.