युवक ने मुक्का मारकर तोड़ दिया लिफ्ट का पैनल

युवक ने मुक्का मारकर तोड़ दिया लिफ्ट का पैनल

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा में सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी की लिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हाईराइज सोसाइटी में लगी लिफ्ट के पैनल को एक युवक ने मुक्का मारकर तोड़ दिया। लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। इसके बाद लोगों ने वीडियो को वायरल करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बिसरख थाना क्षेत्र की सुपरटेक इकोविलेज वन सोसाइटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां टावर बी-17 में लिफ्ट में घुसे एक युवक ने जोरदार मुक्का मार कर लिफ्ट का बटन तोड़ दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक लिफ्ट में जा रहे हैं। लिफ्ट रुकने के बाद अंत में एक युवक लिफ्ट से उतरता है तो वह लिफ्ट के बटनों पर लगातार दो मुक्के मारता है और उसके बटनों के पैनल को तोड़ देता है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

इस दौरान लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये मामला कैद हो जाता है। बताया जा रहा है कि युवक इसी सोसाइटी में किराए पर रहता है। हालांकि कुछ लोग दावा यह भी कर रहे हैं कि शराब के नशे में उसके द्वारा यह कृत्य किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस पर लोगों ने ट्वीट करके कहा कि हाईराइज सोसाइटी में लिफ्ट को नुकसान पहुंचाना घातक है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।