BBNL के GM ने ऑफिस में लगाई फांसी, रविवार की शाम से थे लापता… सुबह मिली लाश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रहे हैं। भारत ब्राडबैंड नेटवर्क के जीएम ने ऑन ड्यूटी दफ्तर में फांसी लगा लगी है। BBNL के छत्तीसगढ़ इंचार्ज सतीश साहू ने अपने ऑफिस में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

मोहनगर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इधर पुलिस भी कुछ कहने से बचती नजर आ रही है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

जानकारी के अनुसार वे रायपुर बीएसएनएल में पदस्थ थे। भिलाई रिसाली के छाया गार्डन के पास उनका निवास है। यहीं नहीं रविवार की शाम से वह घर भी नहीं लौटे थे। जिसके कारण उनके परिजनों ने सोमवार की सुबह उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नेवई थाने में दर्ज कराई थी।

जिसके बाद बीएसएनएल के दुर्ग सर्किट हाउस के पास स्थित ऑफिस पहुंच कर तलाश शुरू की तो उनकी लाश ऑफिस में मिली। उनके आत्महत्या करने के कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस हर एंगल से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है।